Android Windows

अपने JioFi WiFi Dongle को फैक्ट्री रिसेट कैसे करें

JioFi जिओ कंपनी द्वारा बेचा जाने वाला एक वाई-फाई राउटर है जिसका इस्तेमाल करके आप स्वयं का Wi-Fi हॉटस्पॉट बना सकते हैं। एक मोबाइल फोन चार्जर के आकार के इस छोटे से डिवाइस में आपको जिओ कंपनी का सिम डालना होता है और आप का हॉटस्पॉट तैयार हो जाता है। 

आप इस से अपने मोबाइल फोन को जोड़कर 4G इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। इस अकेले डिवाइस में आप 30 उपकरण जोड़ सकते हैं और उन सभी में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यह बैटरी पर भी चलता है। आप चाहे तो इसे अपने साथ जेब में लेकर भी घूम सकते हैं और जहां चाहें वहां इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

जब आप एक नया JioFi राऊटर खरीदते हैं तो आपको उसके साथ एक SSID आईडी (Wi-Fi का नाम) और उसका पासवर्ड भी दिया जाता है। जब आप पहली बार अपने राउटर से कोई मोबाइल फोन या लैपटॉप जोड़ते हैं तो आपको इसमें पासवर्ड डालना होता है। इस डिफॉल्ट SSID और पासवर्ड को आप बदल भी सकते हैं। 

लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आप अपना यूजर आईडी या पासवर्ड बदलने के बाद उसे भूल जाएँ। ऐसा होने पर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप को उसके साथ कनेक्ट नहीं कर पाएंगे और इंटरनेट का इस्तेमाल भी नहीं कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में अपने जिओफी डिवाइस को उसकी फैक्ट्री सेटिंग पर रिसेट करना हीं आपके पास अकेला विकल्प बचता है।

यदि आप JioFi राउटर का इस्तेमाल कर रहे हैं और उसे फैक्ट्री रिसेट करना चाहते हैं तो आपको क्या करना चाहिए।

JioFi Router को फैक्ट्री रिसेट कैसे करें

अपने JioFi राउटर को रिसेट करने के लिए आपको एक पेपर क्लिप की आवश्यकता होगी। यदि आपके पास पेपर क्लिप नहीं है तो आप एक मिलीमीटर चौड़े धातु के तार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे बढ़ने से पहले आप पेपर क्लिप को सीधा कर लें। 

यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपके पास JioFi राऊटर का कौन सा मॉडल मौजूद है। JioFi का लेटेस्ट मॉडल M2S कहलाता है जिसकी तस्वीर हमने नीचे दी है। 

अपने JioFi राऊटर को चालू रहने दें और फिर राउटर के बैक कवर को हटा दें। बैक कवर हटाने पर आपको इसकी दाहिनी तरफ एक छोटा सा छेद देखने को मिलेगा। यह भी ध्यान रखें कि राउटर का बैक कवर हटाने के बाद आप उसकी बैटरी को ना निकालें। यदि आप बैटरी निकाल देंगे तो अपने डिवाइस को रिसेट नहीं कर सकेंगे। इस छेद में पेपर क्लिप को डालकर उसके अंदर लगे बटन को 3 सेकंड के लिए दबा कर रखें। इसके बाद राउटर का बैक कवर लगा दें। 

इसके बाद आपका राउटर रिसेट होने के लिए 5 से 10 सेकंड का समय लेगा। इस दौरान अपने राउटर का कोई भी बटन ना दबाएं। 

यदि आपके पास JioFi राउटर का नीचे तस्वीर में दिखाया गया पुराना मॉडल है तो इसको रिसेट करने का तरीका थोड़ा अलग है। 

इसको रिसेट करने का छेद ऊपर दाहिनी कोने के पास में दिया गया है। इसको रिसेट करने के लिए आपको इसका बटन एक पेपर क्लिप से लगभग 5 सेकंड के लिए दबा कर कर रखना होता है। 

डिवाइस रिसेट होने के बाद अपनी फैक्ट्री सेटिंग्स पर वापस चला जाता है। आपका पासवर्ड और यूजर नेम भी रिसेट हो चुका होता है। अपने JioFi से अपने फोन या मोबाइल को कनेक्ट करने के लिए अब आपको अपने राऊटर पर लगे स्टिकर में दिए गए पासवर्ड का इस्तेमाल करना होता है। 

यह स्टीकर आपको अपने JioFi के बैटरी कम्पार्टमेंट में लगा मिलेगा। आपको अपने राऊटर को स्विच ऑफ करने के बाद इसके बैक कवर को हटा कर बैटरी को बहार निकलना है। अंदर आपको पासवर्ड लिखा मिल जायेगा। 

JioFi डैशबोर्ड से फैक्ट्री रिसेट करें 

इसके अलावा आप अपने JioFi डिवाइस को उसके डैशबोर्ड पर जाकर भी रिसेट कर सकते हैं। JioFi डैशबोर्ड को अपने गूगल क्रोम ब्राउजर में खोलने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर भी जा सकते हैं। लेकिन पहले ये सुनिश्चित कर लें की आपका लैपटॉप या मोबाइल फ़ोन आपके JioFi से कनेक्टेड है।

http://jiofi.local.html/

JioFi राउटर को अपने लैपटॉप से कनेक्ट करें और अपने गूगल क्रोम ब्राउज़र को खोलें। ऊपर दिए गए एड्रेस को अपने गूगल क्रोम ब्राउज़र के एड्रेस बार में डालें और Enter का बटन दबाएं। आपके ब्राउज़र में यह नीचे दिखाया गया डैशबोर्ड खुल जाएगा। यूजर नेम और पासवर्ड दोनों के फील्ड में owner डालें और LOGIN बटन दबाएं।

यदि आपने अपना शुरुआती यूजर नेम और पासवर्ड पहले रिसेट कर दिया है तो आप इस तरीके का इस्तेमाल करके अपने JioFi को फैक्ट्री रिसेट नहीं कर पाएंगे और आपको ऊपर बताये गए तरीके का प्रयोग करना पड़ेगा। लेकिन यदि आपको अपना पुराना यूजर नेम और पासवर्ड याद है तो आप उसे डालकर लॉगिन करें। लॉगिन हो जाने के बाद आपको यह स्क्रीन दिखाई देगा।

बाईं तरफ के पैनल में Administration में जाएं और User Management पर क्लिक करें। फिर Restore Default Settings के सामने दिए गए RESTORE बटन को दबाएँ। आपका JioFi WiFi राउटर फैक्ट्री रिसेट हो जाएगा।