Internet Science

10 साइंस YouTube चैनल्स जिन्हे एक बार देखने के बाद आप देखना नहीं छोड़ेंगे

best Youtube Channel Science Hindi

यूट्यूब पर केवल गानें, प्रैंक, शॉर्ट्स या बिल्लिओं की वीडियोस देख देख कर थक चुके हैं तो क्यों न कुछ ज्ञानवर्धक साइंस वीडियोस देख लिए जाएँ। इस से आपके ज्ञान में भी इजाफा हो जायेगा और कुछ अविश्वश्नीय या रोमांचक जानकारी भी मिल जाएगी।

यदि आपकी विज्ञान की समझ कम भी है तो भी आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योकि इन यूट्यूब चैनल्स पर दिखाए जाने वाले वीडियोस इतनी सरल और आसान भाषा में समझाए जाते हैं की एक स्कूल का बच्चा भी इन्हें आसानी से समझ सकता है। 

फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी तो थोड़ी बहोत हम सब ने पढ़ी होती है और हमारी अंग्रेजी की समझ भी ठीक ठाक होती है बस आपको इतना हीं आना चाहिए इन साइंस चैनल्स में दिए गए इंटरेस्टिंग टॉपिक्स को समझने के लिए।

नीचे दिए गए इस चैनल्स की लिस्ट में हमने कुछ ऐसे चैनल्स शामिल किये हैं जो यूट्यूब पर इतने फेमस हो चुके हैं की इनको चलाने वाले व्यक्ति किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं माने जाते हैं। आइये हम आपको ऐसे हीं कुछ साइंस चैनल्स के बारे में बताते हैं। 

Coldfusion कोल्ड फ्यूज़न 

इस चैनल को Dagogo Altraide चलाते हैं जो एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। 33 वर्षीय दगोगो, इस चैनल पर वीडियोस तो कम डालते हैं पर उनके वीडियोस किसी डाक्यूमेंट्री से कम नहीं होते। उनके वीडियोस को देखकर हीं आपको आभाष हो जायेगा की दगोगो अपने हरेक वीडियो के पीछे कितनी मेहनत और रिसर्च करते हैं। 

वर्त्तमान में उनके इस चैनल पर 4.81 मिलियन यानि की लगभग 48 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उनके वीडियोस की बात करें तो उन्होंने अपोलो १३ डिजास्टर पर, थेरानॉस की मालिक एलिज़ाबेथ होल्म्स की धोखाधड़ी पर, बिटकॉइन पर, क्रिप्टो मनी स्कैम पर, टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाले बड़े बड़े बदलावों पर कई वीडियोस बनाये हैं। इनके वीडियोस कुछ मिनटों के न होकर आधे घंटे से ज्यादा लम्बे होते हैं पर इनमे दी गयी जानकारी आपको किसी और चैनल पर देखने को नहीं मिलेगी। 

इन्होने इंटेल और एप्पल जैसे कंपनियों के उदय और फिर उनके पतन पर भी वीडियोस बनाये हैं, साथ हीं 2008 में आये फाइनेंसियल क्राइसिस जिसने पूरे दुनिया को रिसेशन में डाल दिया था उस पर भी काफी अच्छा वीडियो बनाया है। जापान और ब्रिटैन जैसे देशों की इकॉनमी के पतन और टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाले बदलावों जैसे बैटरी टेक और सोलर टेक पर भी कई वीडियोस बनाये हैं। 

इनके वीडियोस तो आपको पसंद आएंगे हीं आएंगे लेकिन इनकी एक और ख़ास बात है इनकी आवाज और बोलने का तरीका जो इनके दर्शकों और सब्सक्राइबर्स को काफी पसंद आती है।

Animagraffs

एनिमाग्राफस चैनल जैकब नील चलाते हैं जो पेशे से एक एनिमेटर और डिज़ाइनर हैं। इन्होने ने कंटेंट मार्केटिंग और ग्राफ़िक डिज़ाइन में अपना करियर सुरु किया था। पिछले कुछ सालो में इन्होने अपने इस स्किल पर इतनी मेहनत की है की जब आप इनके बनाये एनीमेशन वीडियोस देखेंगे तो हां हतप्रभ रह जायेंगे।

मुझे शायद आपको कुछ बताने की जरूरत भी नहीं है क्योंकि मैं नीचे इनके चैनल से एक वीडियो डाल रहा हूँ जहाँ पर इन्होनें एक हवाई जहाज़ के अंदर लगे हिस्सों और कल पुर्ज़ों के बारे में व उनके काम करने के तरीके के बारे में बताया है। 

वीडियो देखने के बाद शायद आपको अंदाज़ा लग गया होगा की ये किस दर्जे के एनिमेटर और डिज़ाइनर हैं। आपको इनके चैनल पर इस तरह के कई 3D एनिमेटेड वीडियो मिलेंगे जो कार इंजन, जेट इंजन, डीजल इंजन जैसे मशीनों के काम करने के तरीके को एनीमेशन के माध्यम से समझाते हैं।

SmarterEveryDay

इस चैनल को डेस्टिन सैन्डलीन चलाते हैं जो पेशे से एक एयरोस्पेस इंजीनियर हैं और नासा जैसे संस्थान के लिए भी काम कर चुके हैं। डेस्टिन के वीडियोस में इस्तेमाल होने वाले मशीनों और एक्सपेरिमेंट्स को डेस्टिन खुद हीं तैयार करते हैं। 

इनमे से कुछ वीडियोस में तो डेस्टिन ऐसा कुछ भी कर के दिखाते हैं जैसा आपने अभी तक केवल फिल्मो में हीं देखा होगा। जैसे सामने सामने से छोड़ी गई दो बन्दूक की गोलियों का आपस में टकराना यह आप इनके चैनल पर जाकर देख सकते हैं। ऐसा करना आसान नहीं होता पर डेस्टिन अपने इंजीनियर दोस्तों की मदद से ऐसा कर के दिखाते हैं।

इनके चैनल पर आपको इस तरह के कई वीडियो मिल जायेंगे जैसे यदि 1000 मील की रफ़्तार से कोई बेसबॉल गेंद इंसान से टकराये तो क्या होगा। साथ हीं ये नुक्लेअर सबमरीन, सोनार, फिल्म कैमरा से लेकर जेम्स वेब्ब टेलिस्कोप के काम करने के तरीके को भी बहोत हीं इंटरेस्टिंग और रोचक वीडियोस द्वारा समझाते हैं। 

The Action Lab

इस चैनल को जेम्स ओर्गिल चलाते हैं जिन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रखी है और पेशे से फुल टाइम इंजीनियर हैं। अपने खाली समय में ये अपने इस यूट्यूब चैनल पर साइंस एक्सपेरिमेंट्स के वीडियो डालते रहते हैं। इनके वीडियोस में दिखाए जाने वाले एक्सपेरिमेंट्स आपके सोच से भी परे होते हैं। 

जैसे यदि एक बक्से से उसकी सारी हवा को बाहर निकाल दिया जाए, यानि उसमें कम्पलीट वैक्यूम कर दिया जाए तो क्या उस बक्से में मौजूद मक्खियां उड़ पाएंगी, क्योंकि उनको उड़ने के लिए हवा की जरूरत होती है। क्या एक बिस्तर वाले रबर के गद्दे के अंदर यदि हीलियम गैस भर दी जाये तो क्या वो किसी गुब्बारे की तरह उड़ने लगेगा या उस पर सोने में आपको कैसा महसूस होगा। न्यूट्रोंस को टच करने पर क्या होता है, या एक वैक्यूम चैम्बर में अंडे डालने पर क्या वो फट पड़ते हैं। क्या पानी के ऊपर कलम से लिखा जा सकता है।

इन सारे सवालों का जवाब आप उनके यूट्यूब चैनल पर जा कर देख सकते हैं। यह सारे एक्सपेरिमेंट्स वो आपको कर के दिखाएंगे।

Mark Rober

मार्क रोबर का चैनल यूट्यूब पर इतना पॉपुलर है की हो सकता है की आप इनके चैनल से परिचित भी हों या इनका चेहरा भी पहचानते हों। क्योंकि ये बड़े बड़े टीवी शोज और साइंस टीवी चैनल्स पर हमेशा नजर आते रहते हैं। इनके यूट्यूब चैनल की लोकप्रियता की बात करें तो इनके चैनल पर 53.1 मिलियन यानि लगभग ५ करोड़ ३० लाख सब्सक्राइबर्स हैं। 

इनके चैनल पे एक्सपेरिमेंट्स तो लाजवाब होते हीं हैं साथ हीं ये अपने प्रैंक्स की मदद से लोगों की मदद भी करते हैं। जैसे इन्होने ने भारत में बैठे कुछ धोखेबाजों और चोरों को सबक सीखाने के लिए एक ऐसा बक्सा बनाया था जिसको खोले जाने पर वह बक्सा न केवल आपका वीडियो बनाता था बल्कि आपका लोकेशन भी भेजने वाले व्यक्ति को भेज देता था। 

ऐसा करके वो भारत में एक फेक कॉल सेंटर चला रहे कुछ दोखेबाजों को गिरफ्तार भी करवा चुके हैं, ये सभी धोखेबाज अमेरिकी नागरिकों को अपने जाल में फंसा कर उनसे पैसा ठगते थे। उन्होंने ये सब कैसे किया यह आप उनके यूट्यूब चैनल पर जाकर भी देख सकते हैं। मैंने ऐसा हीं एक वीडियो नीचे डाल दिया है।

Kurzgesagt

इस चैनल की बात करें तो इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा आप इस बात से लगा लीजिये की इसे 2015 में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से 570000 अमेरिकी डॉलर का ग्रांट मिला था। इसे जर्मन एनिमेटर Philipp Dettmer ने 2013 में सुरु किया था। 

इस चैनल के वीडियोस 2D एनीमेशन द्वारा तैयार किये जाते हैं पर इस तरह का एनीमेशन और डिज़ाइन आपको कहीं देखने को नहीं मिलेगा। वीडियोस में करैक्टर के तौर पर ये इंसानो की जगह अलग अलग तरह के पक्षियों का इस्तेमाल करते हैं, जो इस चैनल की एक ख़ास बात है। साथ हीं इनके नैरेटर यानि चैनल को आवाज़ देने वाले व्यक्ति स्टीव टेलर की आवाज़ की बात करें तो वो भी आपके कानो में शहद की तरह प्रतीत होगी।

इस चैनल ने स्पेस, विज्ञान, क्लाइमेट चेंज, एस्ट्रोनॉमी, बायोलॉजी जैसे विषयों पर बहोत हीं रोचक और जानकारी से भरपूर वीडियो बनाये हैं। जैसे नीचे दिया वीडियो जो इन्होने कोरोना वायरस को समझाने के लिए बनाया है।

PBS Space Time

वैसे तो यह चैनल अमेरिकन पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस द्वारा फंडेड है परन्तु इसको चलाने वाले Matthew O’Dowd एक फिजिक्स के प्रोफेसर हैं। इस चैनल पर आपको स्पेस और अंतरिक्ष से सम्बंधित कई वीडियो मिल जायेंगे। 

ब्लैक होल्स, थ्योरी औफ रिलेटिविटी, क्वांटम मैकेनिक्स, न्यूट्रॉन स्टार्स, ग्रेविटी, टाइम ट्रेवल और टाइम मशीन जैसे विषयों में यदि आपकी रूचि है तो यह चैनल आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।

नीचे हमने जो वीडियो डाला है उसमे Matthew O’Dowd क्वांटम फिजिक्स का डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट समझा रहे हैं। यदि आप डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट के बारे में कुछ नहीं जानते तो या आप जानकर हैरान हो जाएंगे की हमको और इस पूरी दुनिया को बनाने वाले फंडामेंटल पार्टिकल्स जैसे इलेक्ट्रॉन्स, प्रोटोन्स और लाइट आदि एक पार्टिकल या वेव दोनों हीं फॉर्म में रह सकते हैं। एक पार्टिकल अस्तित्व में तभी आता है जब इस से कोई दूसरा पार्टिकल या रौशनी का फोटोन टकराये।

इस तरह के जटिल टॉपिक्स को इस चैनल पर सरल एनीमेशन के द्वारा समझाया जाता है।

Steve Mould

Steve Mould ने अपने चैनल का नाम अपने नाम पर हीं रखा है। स्टीव ब्रिटिश हैं और साइंस से रिलेटेड कई किताब भी लिख चुके हैं। आज की तारिक में इनके चैनल पर 3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इनका एक वीडियो ऐसा भी है जिसमे इन्होने एक नए तरह के इफ़ेक्ट को यूट्यूब पर सबसे पहली बार फिल्माया था। इस से पहले इस इफ़ेक्ट को ढूंढा तो गया था पर कैमरा पर फिल्माने वाले स्टीव सबसे पहले व्यक्ति थे।

असल में इन्होने जो इफ़ेक्ट ढूंढा था उसका वीडियो हमने नीचे दाल दिया है। इसमें एक लोहे से बने मोतियों के रस्सी को यदि एक डिब्बे से बाहर गिराया जाता है तो वो ग्रेविटी के विपरीत हवा में एक फव्वारे की तरह ऊपर उठ जाता है। आप वीडियो को देखने के बाद इस इफ़ेक्ट को और बेहतर समझ पाएंगे।

स्टीव मोल्ड इसे फिल्माने वाले पहले व्यक्ति थे इसलिए वैज्ञानिक इस इफ़ेक्ट को इनके नाम से भी जानते हैं और उसे मोल्ड इफ़ेक्ट भी कहते हैं।

Vsauce

इस चैनल को Michael David Stevens चलाते हैं जो अमेरिकन नागरिक हैं। इनका यह चैनल यूट्यूब के सबसे पुराने साइंस चैनल्स में से एक है।

माइकल के वीडियो को प्रेजेंट करने का अंदाज़ भी बड़ा निराला होता है जो की आप इनके वीडियोस को देखने के बाद हीं समझ पाएंगे।

माइकल फिलहाल अपने चैनल पर वीडियोस कम डाल रहें हैं लेकिन इनके पुराने वीडियोस यदि आपने नहीं देखे हैं तो आपके के लिए इनके चैनल पर देखने के लिए बहोत कुछ है। इन्होने ने बड़े इंटरेस्टिंग टॉपिक्स पर वीडियोस बनाये हैं जैसे यदि धरती पर एक साथ सभी इंसान और जीव एक साथ उछल कर वापस धरती पर गिरें तो क्या धरती पर कोई असर पड़ेगा?

क्या आपको जो रंग हरा दीखता है क्या दूसरे व्यक्ति को वही रंग लाल तो नहीं दिखाई देता। ये सवाल भले हीं आपको उटपटांग लग सकते हैं पर माइकल इनके बड़े सझे हुए और लॉजिकल जवाब देते हैं। ऐसे बहोत से वीडियोस आप उनके चैनल पर जा कर देख सकते हैं।

Veritasium 

इस चैनल को चलाने वाले डेरेक म्युलर ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। डेरेक का चैनल भी यूट्यूब पर सबसे पुराने साइंस चैनल में से एक है। इनके आज के समय पर करीब 1 करोड़ 30 लाख सब्सक्राइबर हैं।

डेरेक के वीडियोस भी यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हैं और हो सकता है की कुछ वीडियोस आपने देखे भी हों। इनका सबसे पॉपुलर वीडियो एक ऐसे तालाब के बारे में हैं जहाँ लगभग 10 करोड़ काली गेंदें पानी के ऊपर तैरती रहती हैं। अब ऐसा क्यों किया गया है इस बात को यूट्यूब पर डेरेक के वीडियो से बेहतर आपको कोई नहीं समझायेगा।

इसके अलावा भी मैथ्स, विज्ञान और फिजिक्स से जुड़े पहेलियों और पैराडोक्सेस यानि विरोधाभाषों को डेरेक से बेहतर समझाने वाला यूट्यूब पर शायद हीं आपको कोई और मिले। तो यदि आप इन विषयों में ख़ास रूचि रखते हैं तो इनके चैनल पर जाकर स्वयं देखिये की आपको क्या पसंद आता है।